Thursday, 9 May 2013

समग्र हिन्दी मुहावरे संग्रह

समग्र हिन्दी मुहावरे संग्रह कंधे से कंधा छिलना, मुहावरा भारी भीड़ होना मेलों-ठेलों में यात्रियों के कंधे से कंधे छिलता है। ककड़ी-खीरा समझना, मुहावरा नगण्यभ या तुच्छय समझना मैं तुमसे निपट लूँगा, क्याम मुझे ककड़ी-खीरा समझ रखा है। कच्चाु चिट्ठा खोलना, मुहावरा सब भेद खोल देना मेरा हिस्साद दे दो,नहीं तो तुम्हाहरा सारा कच्चाा चिट्ठा खोल दूँगा। कच्चीह गोली खेलना, मुहावरा अनुभवहीन होना तुम उसे फुसला नहीं सकते । वह कच्चीी गोटी नहीं खेला है। कट जाना, मुहावरा शार्मिंदा होना तेरा मुहँतोड़ जवाब सुनकर वह कट गया। कटे पर नमक छिड़कना , मुहावरा दु:खी को और दु:खी करना वह उदास बैठा है, ऊपर से उसे चिढ़ाते हो। कटे पर नमक मत छिड़को। कढ़ी का सा उबाल, मुहावरा मामूली जोश उत्सलवों पर हमारा उत्सााह कढ़ी का सा उबाल बनकर रह गया है। कदम उखड़ना, मुहावरा भाग खड़े होना हमारी सेनाओं की मार से शत्रु सेना के कदम उखड़ने लगे। कन्नीा काटना, मुहावरा कतरा कर निकल जाना मेरा उधार देना है। जब इधर आता हे तो कन्नीद काटकर निकल जाता है। कमर कसना, मुहावरा तैयार हो जाना उन्होंहने कमर कस ली और हल चलाने निकल पड़े। कलम का धनी, मुहावरा अच्छाा लेखक निराला भी कलम के धनी थे। कलम तोड़ना, मुहावरा बढिया लिखना प्रसाद ने कामायनी क्याे लिखी,कलम तोड़ दी। कली खिलना, मुहावरा खुश होना तुम आ जाते तो मरे दिल की कली खिल जाती है। कलेजा ठंडा होना, मुहावरा मन को शांति मिलना बेटा पास हो गया । मौं का कलेजा ठंडा हुआ। कलेजा धक से रह जाना, मुहावरा डर जाना रास्तेा में सॉंप देखा तो मेरा कलेजा धक से रह गया। कलेजा मुँह को आना, मुहावरा दु:ख होना मरीज़ की चीत्काोर का ध्याान आते ही कलेजा मुँह को आता है। कलेजा का टुकड़ा, मुहावरा बहुत प्याटरा बेटा मेरा प्याटरा बैटा मेरे कलेजे का टुकड़ा है। कलेजे पर सॉंप लोटना, मुहावरा डाह से कुढ़ना मेरी उन्नढति देखकर उसके कलेजे पर सॉंप लोटता है। कहा-सुनी होनी, मुहावरा झगड़ा होना मामूली –सी बात पर पड़ोसियों में कहा-सुनी हो गई। कॉंटा दूर होना, मुहावरा बाधा दूर होना उसका तबादला हो गया। उच्छाु हुआ कि मेरे रास्तेह का कॉंटा दूर हुआ। कॉंटे बिछाना, मुहावरा अड़चने पैदा करना चाहे उसने मेरी राह में जितने कॉंटे बिछाए पर मेरे लड़के का विवाह उसी घर में हुआ। कॉंटों पर लेटना, मुहावरा बेचैन होना रात को जब तक भाई नहीं आया मैं कॉंटों पर लोटता रहा। कॉंटों पर घसीटना, मुहावरा संकट में डालना भाई, तुम आपस में फैसला कर लो। मुझे कॉटों में मत घसीटो। कागजी घोड़े दौड़ना, मुहावरा केवल लिखा-पढ़ी करते रहना कागजी घोड़े दौड़ाने से काम नहीं बनेगा। जाकर उससे सीधे बात कर लो। काजल की कोठरी, मुहावरा कलंक लगने का स्था न वेश्याी मंडी काजल की कोठरी है । उधर जो जाएगा बदनामी तो होगी। काठ का उल्लूय, मुहावरा महामूर्ख उसे क्याल समझाए, बिनकुल काठ का उल्लूा है। काठ मार जाना, मुहावरा हमप्रभ हो जाना भूकंप में आहत कई लोग कुछ भी बोल नहीं पाते थे, जैसे काठ मार गया हो। कान कतरना, मुहावरा मात करना चापलूसी में वह बड़े-बड़े खुशामदियों के कान कतरता है। कान खड़े होना, मुहावरा चौकन्नाे होना डाकुओं की ललकार से उसके कान खड़े हो गए। कान खोलना, मुहावरा सावधान कर देना कान खोलकर सुनो। कान गरम करना, मुहावरा पीटना शरारत करोगे तो तुम्हाारे कान गरम कर दूँगा। कान देना, मुहावरा ध्यादन से सुनना जरा इधर कान दो तो एक बात कहूँ। कान पकड़ना, मुहावरा गलती मान लेना मैं कान पकड़ता हूँ आइंदा ऐसी भूल नहीं करूँगा। कान पर जूँ तक न रेंगना, मुहावरा कुछ भी परवाह न करना बहुत समझाया पर उसके कान पर जूँ तक नहीं रेंगी। कान भरना, मुहावरा चुगली करना पता नहीं किसने उसका कान भर दिया है। वह मेरी सुनता ही नहीं। कान में डाल देना, मुहावरा सुना देना विन्ताे नहीं करों मैंने यह बात उसके कान में डाल दी है। कान में तेल डाले बैठना, मुहावरा सुनकर भी ध्या न न देना मैंने बहुत कहा पर वह कान में तेल डाले बैठा रहा। कान में फूँकना, मुहावरा चुपके से कह देना न जाने किसी ने उसके कान में क्याव फूँक दिया कि वह नाक-भौं चढ़ाता बाहर निकल गया। कान लगाना, मुहावरा ध्यालन देना कान लगाकर सुन लो। काफूर होना, मुहावरा गायब हो जाना दवा लेते ही मेरा दर्द काफूर हो गया। काम आना, मुहावरा शत्रु के हाथों मारा जाना देश की रक्षा करते हुए सैकड़ों जवान रण में काम आए। काम तमाम करना, मुहावरा मार डालना तलवार के एक ही वार में उसने शत्रु का काम तमाम कर दिया। काया पलट जाना, मुहावरा और ही रूप हो जाना पॉंच वर्ष में ही गॉंव का काया पलट हो गया। काल कवलित होना, मुहावरा मर जाना भूकंप में कई हज़ार आदमी काल कवलित हो गए। काल के गाल में जाना, मुहावरा मर जाना भूकंप में कई हज़ार आदमी काल के गाल में समा गए। काला नाग , मुहावरा खोटा या घातक व्यहक्ति ऐसे आदमी से बचकर रहना, काला नाग है। काला मुँह करना, मुहावरा बुरा करना उस बूढ़े ने इस उम्र में शादी करके अपना मुँह काला कर लिया। काले कोसों, मुहावरा बहुत दूर जवानों को कश्मीउर में काले कोसों न जाने कहॉं तैनात किया गया है। किताबी कीड़ा होना, मुहावरा केवल पढ़ने में लगे रहना वह तो किताबी कीड़ा है। किसी खेल कूद में रूचि नहीं रखता। किरकिरा हो जाना, मुहावरा विघ्नर पड़ना बारिश हो जाने से पिकनिक का सारा मज़ा किरकिरा हो गया। किस दर्द या मर्ज़ की दवा, मुहावरा किस काम का न यह कर सकते हो न वह कर सकते हो । आखिर किस मर्ज की दवा हो। किस्मकत फूटना, मुहावरा बुरे दिन आना जिस काम में हाथ डालता हूँ सफलता नहीं मिलती मेरी तो किस्मात ही फूट गई है। कीचड़ उछालना, मुहावरा निंदा करना उसका जो काम ही है लोगों पर कीचड़ उछालना। कुऑं खोदना, मुहावरा किसी को हानि पहुँचाने का यत्न करना जो दूसरों के लिए कुऑं खोदता है । वह स्व।यं उसी में गिरता है। कुऍं में गिरना, मुहावरा विपत्तीं में पड़ना उस दुष्ट‍ का साथ नहीं छोड़ोगे तो कुऍं में गिरोगे। कुऍं में भॉंग पड़ना, मुहावरा सबकी बुद्धि मारी जाना किस-किस को समझाया जाए, यहॉं तो कुऍं में भॉंग पड़ी है। कुछ उठा न रखना, मुहावरा कोई कसर न छोड़ना हमने दादाजी के ईलाज में कुछ उठा न रखा है। कुत्तेा की दुम, मुहावरा वैसे का वैसा वह कुत्तेै का दुम है कभी नहीं सुधरेगा। कुत्ते् की मौत मारना, मुहावरा बुरी तरह मरना हत्यातरा कुत्तेा की मौत मरा। किसी ने पानी तक नहीं पूछा। कूच कर जाना, मुहावरा चले जाना अंग्रेज भारत से कूच कर गए। कूप मंडूक, मुहावरा सीमित ज्ञान/अनुभव वाला मनोहर तो कूप मंडूक है । वह तो बस शाब्दिक अनुवाद ही जानता है। कोई दम भर का मेहमान होना, मुहावरा मरने के करीब होना डॉक्टकर ने कह दिया है कि वह कोई दम भर का मेहमान है। कोढ़ में खाज होना, मुहावरा दु:ख पर और दु:ख होना लड़का खो गया। उसकी मॉं बेहोश पड़ी है।–कोढ़ पर खाज । कोर दबना, मुहावरा दबाव में होना बड़े भाई के सामने वह कुछ नहीं बोल सकता, उसकी कोर दवती है। कोल्हूा का बैल, मुहावरा कड़ी मेहनत करते जुटा रहने वाला जब देखो कुछ लिख रहा है, है ही कोल्हू का बैल। कौए उड़ाना, मुहावरा घटिया काम करना कोई कमाई का धंधा करो, कब तक कौए उड़ाते रहोगे। कोड़ी-कौड़ी पर जान देना, मुहावरा कंजूस होना लाला कौड़ी-कौड़ी पर जान देता है, शादी पर इतना खर्च कैसे करेगा। खटाई पड़ना, मुहावरा टल जाना पैसे की कमी के कारण ग्राम –सुधार की योजना खटाई में पड़ गई है।

No comments:

Post a Comment