Saturday, 4 May 2013

IAS QUIZ2


1. प्राचीन भारतीय इतिहास में शूद्रों की विशिष्ट स्थिति रही है निम्न में से कौन-से कथन शूद्रों पर लागू नहीं होते थे?
शूद्रों का जीवन अत्यंत दयनीय था तथा उनका व्यापक शोषण होता था।
शूद्रों को वेदों को पढ़ने अथवा उच्चारण का अधिकार नहीं था।
मौर्योत्तर काल में शूद्रों की स्थिति थोड़ी सुधरी क्योंकि उन्हें कृषि का अधिकार भी प्रदान किया गया।
मौर्योत्तर काल में शूद्रों पर अपात्रताओं में वृद्धि हुई।
कूटः
(A) केवल 2 तथा 3
(B) केवल 3 तथा 4
(C) केवल 3
(D) सभी कथन लागू होते हैं।
2. गांधी ने चंपारण से अपने सत्याग्रह का भारतीय प्रयोग आरंभ किया था। चंपारण की मुख्य समस्या क्या थी? (A) भू-लगान 
(B) नील के खेतों में बंधुआ मजदूरी
(C) नील के मूल्य में भारी कमी
(D) तिनकठिया पद्धति

3. प्राथमिक घाटा बजटीय विवरण के किस प्रमुख संकल्पना को प्रकट करता है।
(A) राजस्व घाटे को
(B) ब्याज को घटाकर प्राप्त राजस्व घाटे को
(C) राजकोषीय घाटे को
(D) ब्याज को घटाकर प्राप्त राजकोषीय घाटे को
4. राष्ट्रपति को यदि अविश्वास प्राप्त सरकार सदन के विघटन की सलाह दे तो राष्ट्रपति का इस संदर्भ में क्या कर्तव्य होगा?(A) राष्ट्रपति सदन को भंग करने हेतु बाध्य है।
(B) राष्ट्रपति अपने विवेकाधिकार का प्रयोग करेगा।
(C) राष्ट्रपति सदन को भंग करने से मना कर देगा।
(D) चूंकि इस संदर्भ में संविधान में अस्पष्ट स्थिति है अतः इस पर निर्णय हेतु उच्चतम न्यायालय की सलाह लेगा।
5. क्रायोजेनिक इंजन भू-स्थैतिक कक्ष में बड़े उपग्रहों की स्थापना तथा प्ब्ठड के विकास हेतु आवश्यक है। किसी क्रायोजेनिक इंजन से क्या तात्पर्य है?(A) क्रायोजेनिक इंजन ऐसा इंजन है जिसमें द्रव प्रणोदक अति उच्च ताप पर संग्रहित किए जाते हैं।
(B) क्रायोजेनिक इंजन में ठोस प्रणोदकों को अत्यंत ठंडे तापमान पर संग्रहित किया जाता है।
(C) क्रायोजेनिक इंजन में गैसीय प्रणोदकों को द्रव रूप में अत्यंत ठंडे तापमान पर संग्रहित किया जाता है।
(D) इनमें से कोई नहीं
                                                                                                                                                                                                                                             

                                                                                                                    1(d) 2(d) 3(d) 4(b) 5(c)

No comments:

Post a Comment