Friday, 3 May 2013
CURRENT AFFAIR QUIZ 4
.1. पूर्व प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति आरसी लाहोटी (सर्वोच्च न्यायालय
के 35वें प्रधान न्यायाधीश) की अध्यक्षता वाले 13 सदस्यीय निर्णायक मंडल
ने सरस्वती सम्मान-2012 के चयन की घोषणा 18 मार्च 2013 को की. इस संदर्भ
में निम्नलिखित में से कौनसा कथन सही है? उत्तर का चयन नीचे दिए गए कूटों
के आधार पर कीजिए:
1. मलयालम भाषा की कवयित्री और सामाजिक कार्यकर्ता सुगाथा कुमारी के
काव्य संग्रह मनलेक्षुतु (Manalezhuthu) को वर्ष 2012 के सरस्वती सम्मान
के लिए चुना गया.
2. क्रम में यह 22वां सरस्वती सम्मान है.
3. मनलेक्षुतु 27 कविताओं का संग्रह है जो वर्ष 2006 में प्रकाशित हुआ.
कूट:
a. केवल 1 और 2
b. केवल 2 और 3
c. केवल 1 और 3
d. सभी 1, 2 और 3
Answer: (d) सभी 1, 2 और 3
2. कवयित्री सुगाथा कुमारी के काव्य संग्रह मनलेक्षुतु (Manalezhuthu) को
वर्ष 2012 के सरस्वती सम्मान के लिए चुना गया. इनके चयन की घोषणा 18
मार्च 2013 को की. सुगाथा कुमारी के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौनसा
कथन सही है? उत्तर का चयन नीचे दिए गए कूटों के आधार पर कीजिए:
1. सुगाथा कुमारी मलयालम भाषा की कवयित्री हैं.
2. कवयित्री सुगाथा कुमारी पर्यावरणविद और केरल राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष हैं.
3. सुगाथा कुमारी ने मानसिक रूप से बीमार लोगों के लिए अभय नामक सामाजिक
संगठन की स्थापना की.
कूट:
a. केवल 1 और 2
b. केवल 2 और 3
c. केवल 1 और 3
d. सभी 1, 2 और 3
Answer: (d) सभी 1, 2 और 3
3. फिल्म पान सिंह तोमर को 60वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में
वर्ष 2012 का सर्वश्रेष्ठ फिल्म चुना गया. 60वें राष्ट्रीय फिल्म
पुरस्कार की घोषणा 18 मार्च 2013 को की गई. फिल्म पान सिंह तोमर के
निर्देशक कौन हैं?
a. इरफ़ान
b. तिग्मांशु धूलिया
c. अनुराग बसु
d. अनुराग कश्यप
Answer: (b) तिग्मांशु धूलिया
4. मीडिया फाउंडेशन की और से प्रतिवर्ष उत्कृष्ट महिला पत्रकार को दिया
जाने वाला चमेली देवी जैन पुरस्कार 2012-13 निम्नलिखित में से किसे देने
का निर्णय लिया गया? यह निर्णय 18 मार्च 2013 को लिया गया.
a. वर्षा दत्त
b. अलका धूपर
c. सागरिका घोष
d. आकांक्षा मिश्रा
Answer: (b) अलका धूपर
5. 60वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में वर्ष 2012 का सर्वश्रेष्ठ
अभिनेता का पुरस्कार निम्नलिखित में से किसे देने का निर्णय लिया गया?
60वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार की घोषणा 18 मार्च 2013 को की गई.
a. इरफान खान
b. विक्रम गोखले
c. इरफान खान और विक्रम गोखले दोनों को संयुक्त रूप से
d. उपरोक्त में से किसी को नहीं
Answer: (c) इरफान खान और विक्रम गोखले दोनों को संयुक्त रूप से
1. सरे विश्वविद्यालय के सरे अंतरिक्ष केंद्र (एसएससी) ने एक स्मार्ट
फ़ोन को ले जाने वाले एक नैनो उपग्रह को सफलतापूर्वक भारत से अंतरिक्ष
में लॉन्च किया. इसकी घोषणा 26 फरवरी 2013 को की गई. इस नैनो उपग्रह का
नाम क्या है?
a. स्ट्रैंड -1
b. स्क्रीम इन स्पेस
c. आईटेसा
d. स्पेस फ्लाइट
Answer: (a) स्ट्रैंड -1
2. इसरो ने श्रीहरिकोटा स्थित अंतरिक्ष केंद्र से पीएसएलवी-सी20 राकेट के
द्वारा 25 फरवरी 2013 को छह विदेशी माइक्रो और मिनी स्पेस-क्राफ्ट्स और
भारत - फ्रांस समुद्र विज्ञान अध्ययन उपग्रह का सफलता पूर्वक प्रक्षेपण
किया. निम्नलिखित में से भारत-फ्रांस समुद्र विज्ञान अध्ययन उपग्रह का
नाम क्या है?
a. पोलर सैटेलाइट
b. यूनिब्राइट
c. सरल
d. सफायर
Answer: (c) सरल
3. नॉर्वे, दक्षिण अफ्रीका, ब्रिटेन और जर्मनी के शोधकर्ताओं ने फरवरी
2013 के अंतिम सप्ताह में हिंद महासागर में धंसे एक छोटे महाद्वीप की खोज
की. खोजे गए इस महाद्वीप का नाम क्या है?
a. गोंडवाना
b. मौरिटिया
c. रीयूनियन
d. लॉरेशिया
Answer: (b) मौरिटिया
4. श्रीहरिकोटा स्थित अंतरिक्ष केंद्र से 25 फरवरी 2013 को इसरो के राकेट
पीएसएलवी सी20 से कितने उपग्रहों का प्रक्षेपण किया गया?
a. 6
b. 8
c. 7
d. 5
Answer: (c) 7
5. किस भारतीय राज्य को योजना आयोग द्वारा जारी पर्यावरणीय मानकों पर
आधारित पर्यावरण प्रदर्शन सूचकांक (ईपीआई) में सबसे अंतिम 32वां स्थान
मिला?
a. महाराष्ट्र
b. गोवा
c. सिक्किम
d. दिल्ली
Answer: (d) दिल्ली
1. ब्रिटेन के वैज्ञानिकों ने जनवरी 2013 के तीसरे सप्ताह में जलतापीय
वेंट्स के एक जोड़े की खोज की, जो _________ के समुद्र तल में पाए गए.
निम्नलिखित में से चयन कर रिक्त स्थान को भरें.
a. कैरेबियाई द्वीप
b. केमैन ट्रो
c. अटलांटिक
d. निम्नलिखित में से कोई नहीं
Answer: (a) कैरेबियाई द्वीप
2. निम्नलिखित में से कहां शोधकर्ताओं ने क्रिस्टलीय संरचना के अंदर पानी
के निशान पाए?
a. मार्स
b. सूर्य
c. पृथ्वी
d. चंद्रमा
Answer: (d) चंद्रमा
3. खगोलविदों को फरवरी 2013 के दूसरे सप्ताह में यह प्रमाण मिला की
कॉस्मिक किरणें सितारों या सुपरनोवा के विस्फोट के परिणाम के रूप में
उत्पन्न होती हैं, इसे आकाशगंगा में सबसे ऊर्जावान घटना माना जाता है.
निम्नलिखित में से वर्ष 1912 में किसने पहली बार कॉस्मिक किरणों की खोज
की थी?
a. एरातोस्ठेनेस
b. विक्टर हेस
c. क्लोडिअस पतोलेमी
d. अब्द अल रहमान अल - सूफी
Answer: (b) विक्टर हेस
4. वैज्ञानिकों ने अपने अध्ययन में खोज की है कि बम्बलबीज़ _______ के
इलेक्ट्रिक फ़ील्ड का पता लगा सकते हैं. निम्नलिखित में से चयन कर रिक्त
स्थान को भरें.
a. पौधों
b. सब्जियों
c. फूलों
d. फल
Answer: (c) फूलों
5. निम्नलिखित में से किस स्थान पर भारत के पहले वन्य जीवन स्काईवाक का
निर्माण किया जाना है?
a. शिलांग
b. मनाली
c. मणिपुर
d. सिक्किम
Answer: (d) सिक्किम
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment